पटना,। बिहार होमगार्ड के जवान ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में राज्यभर में चक्का जाम किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने भागलपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा में रेलवे ट्रैक जाम कर अपना विरोध प्रदर्षन किया। वहीं समस्तीपुर, जमुई, आरा में जवानों ने सड़क जाम कर प्रदर्षन किया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रही।पिछले कुछ दिनों से वेतन वृद्धि समेत कई अन्य मांगों को लेकर बिहार होमगार्ड के जवान हड़ताल पर हैं। बुधवार को इस हड़ताल को लेकर जवानों ने राज्यभर में चक्का जाम किया। होमगार्ड जवानों की मांग है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा होमगार्ड जवानों के हक के लिए किए गए फैसले को रद्द नहीं किया जाए।वहीं राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद होमगार्ड जवानों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीष कुमार से इस मामले पर हस्तक्षेप कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देष के अनुरूप सुविधा देने की मांग की है। उन्होनें होमगार्ड जवानों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।