हो तो यह कर डालें|
चलकर किन्हीं सड़क गलियों में,
बच्चा गोद गोद उठा लें|
बच्चे को गुदगुदी लगाकर,
उसको खूब हँसा लें|
वह लग जाये ठिल ठिल करने,
तो खुद भी मुस्करा लें|
खुशियों के उन, मुक्त पलों को,
आंखों में बैठा लें|
कुशल वैद्य होते हैं बच्चे,
बस इलाज करवा लें|