अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज बढ़ाए जाने की आशंका जताई है। ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका को देखते हुए सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना आज चार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कॉमैक्स पर सोने का 1145 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके अलावा चांदी 0.25 फीसदी टूटकर 15 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने—चांदी में गिरावट देखी जा सकती है। छोटी अवधि में सोना-चांदी और कमजोर हो सकते है। ईरान से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद में कच्चे तेल में गिरावट आई थी लेकिन कल की गिरावट के बाद आज कच्चे तेल में बढ़त दिख रही है।