केजरीवाल ने प्रधान सचिव के पद के लिए राजेद्र कुमार के स्थान पर अरविंद रे को किया नियुक्त
नई दिल्ली,। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के पद के लिए वर्तमान अधिकारी राजेद्र कुमार के स्थान पर अरविंद रे नियुक्त किया है।इससे पहले शकुंतला गैमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्ति करने का आदेश जारी करने पर आप सरकार ने शनिवार को मजूमदार को प्रधान सचिव के पद हटाकर वरिष्ठ अधिकारी राजेद्र कुमार को नियुक्त किया था जिसे बाद में राज्यापल ने रद्द कर दिया था।दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र शासित क्षेत्र में तबादले और नियुक्ति का अधिकार उनके पास है तथा यहां तक उपराज्यपाल के पास भी यह अधिकार नहीं है कि वह दिल्ली सरकार का आदेश निरस्त करे।