भाजपा के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा-चम्बा के सांसद शांता कुमार ने कहा कि जे.एन.यू. जैसे शिक्षण संस्थानों में पनप रहे देशद्रोह के बचाव में आई कांग्रेस व वामपंथी दल स्वयं अपनी ही कब्र खोद रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पापों की सजा देश की जनता उन्हें अवश्य देगी।
भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि विवि के उपकुलपति को आतंकी अफजल गुरु की बरसी के कार्यक्रम की सूचना थी, ऐसे में कार्यक्रम को संचालित करवाना देशद्रोह से बड़ा पाप है। शांता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही आधा कश्मीर पाकिस्तान में गया था। उनके बोए बीजों की सजा भारत अब भी भुगत रहा है। सांसद ने कहा कि इन दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के बारे में सभी राजनीतिक दलों ने समय रहते राजनीति से उठकर विचार नहीं किया, तो यह देश के लिए घातक हो सकता है।
भाजपा नेता ने विपक्ष की ऐसी गतिविधियों पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो कुछ घटित हुआ वह उस समय हुआ जब सियाचिन में 35 फुट बर्फ के नीचे दबे शहीदों के पार्थिव शरीर राजधानी दिल्ली लाए जा रहे थे। देश उस समय शहीदों की याद में आंसू बहा रहा था। जेएनयू में आतंकवादी अफजल गुरु और देश विरोधी नारे लग रहे थे। जहां विवि के कुलपति को अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रमों पर पूरी सूचना थी। ऐसे में कार्यक्रमों को संचालित करवाना देशद्रोह से बड़ा पाप है। इन दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के बारे में सभी राजनीतिक दलों ने समय रहते राजनीति से ऊपर उठकर गंभीरता से विचार नहीं किया तो यह देश के लिए घातक हो सकता है।